BLOGSMANCH. Powered by Blogger.

आवश्यक सूचना!

ब्लॉगमंच में अपने ब्लॉग शामिल करवाने के लिए निम्न ई-मेल पर अपने ब्लॉग का यू.आर.एल. भेज दीजिए। roopchandrashastri@gmail.com
Showing posts with label ग़ज़ल. Show all posts
Showing posts with label ग़ज़ल. Show all posts

ग़ज़ल "लोग मासूम कलियाँ मसलने लगे" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')

Friday, March 11, 2016

आदमी के इरादे बदलने लगे
दीन-ईमान पल-पल फिसलने लगे

चल पड़ी गर्म अब तो हवाएँ यहाँ
सभ्यता के हिमालय पिघलने लगे

फूल कैसे खिलेंगे चमन में भला,
लोग मासूम कलियाँ मसलने लगे।

अब तो पूरब में सूरज लगा डूबने
पश्चिमी रंग में लोग ढलने लगे

देख उजले लिबासों में मैले मगर
शान्त सागर के आँसू निकलने लगे

दूध माँ का लजाने लगे पुत्र अब
मूँग माता के सीने पे दलने लगे

नेक सीरत पे अब कौन होगा फिदा
 “रूप” को देखकर दिल मचलने लगे

Read more...

ग़ज़ल "जमाखोरों का वतन में राज आया है" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')

Sunday, November 22, 2015

जलाया खून है अपना, पसीना भी बहाया है।
कृषक ने अन्न खेतों में, परिश्रम से कमाया है।।

सुलगते जिसके दम से हैं, घरों में शान से चूल्हे,
उसी पालक को, साहूकार ने भिक्षुक बनाया है।

मुखौटा पहनकर बैठे हैं, ढोंगी आज आसन पर,
जिन्होंने कंकरीटों का, यहाँ जंगल उगाया है।

कहें अब दास्तां किससे, अमानत में ख़यानत है,
जमाखोरों का अब अपने, वतन में राज आया है।

पहन खादी की केंचुलिया, छिपाया “रूप” को अपने,
रिज़क इस देश का खाकर, विदेशी गान गाया है।

Read more...

“पथ निखर ही जाएगा” (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')

Saturday, July 26, 2014

आज अपना हम सँवारें, कल सँवर ही जायेगा
आप सुधरोगे तो सारा, जग सुधर ही जाएगा
 
जो अभी कुछ घट रहा है, वही तो इतिहास है
देखकर नक्श-ए-कदम को, रथ उधर ही जाएगा
 
रास्ते कितने मिलेंगे, सोचकर पग को बढ़ाना
आओ मिलकर पथ बुहारें, पथ निखर ही जाएगा
 
एकता और भाईचारे में, दरारें मत करो
वरना ये गुलदान पल भर में, बिखर ही जाएगा
 
चमन में फूलों का सबको “रूप” भाता है बहुत
गर मिलेगी गन्ध तो, भँवरा पसर ही जाएगा

Read more...

"गज़ल-अब "रूप" राम का उभरा है" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')

Friday, July 11, 2014

नजरों से गिराने की ख़ातिर, पलकों पे सजाये जाते हैं।
मतलब के लिए इस दुनिया में, किरदार बनाये जाते हैं।।

जनता ने चुना नहीं जिनको, वो चोर द्वार से आ पहुँचे,
भारत में कुछ ऐसे वज़ीर, हर बनाये जाते हैं।

ढका हुआ भाषण से ही, ये लोकतन्त्र का चेहरा है
लोगों को सुनहरी-ख्वाब यहाँ, हर बार दिखाये जाते हैं।

संकर नसलें-संकर फसलें, जब से आई हैं भारत में, 
निर्धन बेटों की भूमि पर, वो महल बनाये जाते हैं।

गांधी बाबा के खादर में, अब "रूप" राम का उभरा है
भगवा चोला धारण करके, धन-माल कमाये जाते हैं।

Read more...

“पड़ गये झूले” (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')

Thursday, July 25, 2013

indradhanush
गन्दुमी सी पर्त ने ढक ही दिया आकाश नीला
देखकर घनश्याम को होने लगा आकाश पीला 

छिप गया चन्दा गगन में, हो गया मज़बूर सूरज

पर्वतों की गोद में से बह गया कमजोर टीला 

बाँटती सुख सभी को बरसात की भीनी फुहारें

बरसता सावन सुहाना हो गया चौमास गीला
savan ke jhoole
 पड़ गये झूले पुराने नीम के उस पेड़ पर
पास के तालाब से मेढक सुनाते सुर-सुरीला 

इन्द्र ने अपने धनुष का 
“रूप” सुन्दर सा दिखाया
सात रंगों से सजा है गगन में कितना सजीला

Read more...

नापतोल.कॉम से कोई सामान न खरीदें।

मैंने Napptol.com को Order number- 5642977
order date- 23-12-1012 को xelectron resistive SIM calling tablet WS777 का आर्डर किया था। जिसकी डिलीवरी मुझे Delivery date- 11-01-2013 को प्राप्त हुई। इस टैब-पी.सी में मुझे निम्न कमियाँ मिली-
1- Camera is not working.
2- U-Tube is not working.
3- Skype is not working.
4- Google Map is not working.
5- Navigation is not working.
6- in this product found only one camera. Back side camera is not in this product. but product advertisement says this product has 2 cameras.
7- Wi-Fi singals quality is very poor.
8- The battery charger of this product (xelectron resistive SIM calling tablet WS777) has stopped work dated 12-01-2013 3p.m. 9- So this product is useless to me.
10- Napptol.com cheating me.
विनीत जी!!
आपने मेरी शिकायत पर करोई ध्यान नहीं दिया!
नापतोल के विश्वास पर मैंने यह टैबलेट पी.सी. आपके चैनल से खरीदा था!
मैंने इस पर एक आलेख अपने ब्लॉग "धरा के रंग" पर लगाया था!

"नापतोलडॉटकॉम से कोई सामान न खरीदें" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')

जिस पर मुझे कई कमेंट मिले हैं, जिनमें से एक यह भी है-
Sriprakash Dimri – (January 22, 2013 at 5:39 PM)

शास्त्री जी हमने भी धर्मपत्नी जी के चेतावनी देने के बाद भी
नापतोल डाट काम से कार के लिए वैक्यूम क्लीनर ऑनलाइन शापिंग से खरीदा ...
जो की कभी भी नहीं चला ....ईमेल से इनके फोरम में शिकायत करना के बाद भी कोई परिणाम नहीं निकला ..
.हंसी का पात्र बना ..अर्थ हानि के बाद भी आधुनिक नहीं आलसी कहलाया .....

बच्चों के ब्लॉग
ब्लॉगों की चर्चा/एग्रीगेटर

My Blog List

तकनीकी ब्लॉग्स

My Blog List

हास्य-व्यंग्य

My Blog List

  © Blogger templates Newspaper II by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP