"बी.एस.एन.एल. की दादागिरि" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री "मयंक")
Sunday, September 25, 2011
बी.एस.एन.एल. की दादागिरि!
मित्रों!
15 दिन पुरानी बात है! बी.एस.एन.एल. ने मेरा टेलीफोन नॉन पेमेण्ट के कारण बन्द कर दिया था। एक्सचेंज में जाने पर पता लगा कि मेरे ऊपर 2494 रुपये ड्यू हैं।
मैंने टेलीफोन के एस.डी.ई. से कहा कि आपने बिल तो मुझको भेजे नहीं। तो उन्होंने जवाब दिया कि बिल बाँटना डाकखाने का काम है।
खैर मैंने 2500 रुपये अपने ब्रॉडबैण्ड के खाते में जमा करा दिये। इसके बाद 15 दिनों में 4 बार टेलीफोन कहता है कि आपकी टेलीफोन सेवा पर नान-पेमेंट के कारण रोक लगा दी है। लेकिन फिर अगले दिन चालू हो जाता है।
आज भी यही समस्या है। यदि कोई मित्र इस समस्या से निजात दिलाने का कोई उपाय बता देंगे तो उनकी बहुत कृपा होगी।